MENU

भाजपा महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने फहराया तिरंगा



 15/Aug/26

 कार्यकर्ताओं ने लिया विकसित भारत का संकल्प

वाराणसी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 15 अगस्त 2026 को भारतीय जनता पार्टी के गुलाब बाग स्थित महानगर कार्यालय में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर देश के अमर शहीदों को नमन किया।

महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन देश की रक्षा, विकास और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित होने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि अमर बलिदानियों के त्याग और तपस्या के कारण ही आज देशवासी स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर अपनी नई पहचान बना रहा है। विकसित भारत के निर्माण को गति देना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्र सेवा का संदेश पहुंचाने के साथ संगठन को मजबूत करने तथा समाज सेवा के लिए निरंतर कार्य करें।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की। समारोह के अंत में कार्यकर्ताओं के बीच मिष्ठान्न वितरण किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व महापौर मृदुला जायसवाल, प्रेम कपूर, नवीन कपूर, अशोक पटेल, चंद्रशेखर उपाध्याय, अभिषेक मिश्रा, प्रमील पाण्डेय, अखिलेंद्र सिंह सनी, रचना अग्रवाल, कुसुम सिंह पटेल, पूजा दीक्षित, प्रज्ञा पाण्डेय, गीता शास्त्री, अवधेश राय, अशोक कुमार पाण्डेय, मधुप सिंह, अजय गुप्ता, विनोद गुप्ता, योगेश वर्मा, अनिल उपाध्याय, राकेश जायसवाल, अमित श्रीवास्तव, विनय सिंह, दीपक राय, विनोद राजभर, प्रमोद यादव मुन्ना, चंदन जायसवाल, अशोक जाटव, अनिल गुप्ता, अमित खरे, पिंटू जायसवाल, विनोद चौहान, रजत जायसवाल, आयुष अग्रवाल, सोभनाथ मौर्य, हरिकेसरी, कुश अग्रहरि, कुंवर कांत सिंह, अनिल तिवारी, हीरा यादव, बृजेश चौरसिया, रीना पात्रों, विभव सिंह, अशोक यादव, राजेंद्र सिंह पटेल, अवनीश पाण्डेय, किशोर सेठ सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6192


सबरंग