MENU

अगले दस वर्ष तक अगर इसी तरीके से कार्य हुआ तो हम विश्व की सबसे सफल आर्थिक शक्ति होंगे: अनिल राजभर



 15/Aug/26

80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह जनपद में पूरे हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

वाराणसी। जिला प्रशासन द्वारा 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम सिगरा स्थित डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा वंदे मातरम् व राष्ट्रगान गाया गया। 

मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। उन्होंने जंगे आजादी में अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों को नमन किया। उन्होंने कहा विद्वानों ने कहा है ये सदी भारत की है। उन्होंने कहा कि देश के अंदर लोकप्रिय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गौरवमयी कार्य हुआ है। उन्होंने नौजवाओं को प्रेरित करते हुए कहा ये देश आपका है, अपनी जिम्मेदारियों का सफल नेतृत्व आपको करना होगा। उन्होंने कहा वर्तमान संसद सत्र में राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम् गीत को पहली बार गाया गया। उन्होंने राष्ट्रीय गीत पर राजनीति करने को विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा भारत की विकास दर ने दुनिया को चकित कर दिया है। आज दुनिया को पता है कि अगले दस वर्ष तक अगर इसी तरीके से कार्य हुआ तो हम विश्व की सबसे सफल आर्थिक शक्ति होंगे। हमें सही रास्ते पर चलते हुए विदेशी ताकतों के मंसूबों से बचकर रहना होगा। उन्होंने मातृत्व शक्ति को आगे करने, किसानों को सफल बनाने में सरकार के प्रयासों को उल्लेखित भी किया। उन्होंने कहा हम सभी की जिम्मेदारी है हम युवाओं को सरकार के प्रयासों से अवगत कराएं। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने, विश्व शक्ति बनाने, गरीबी मिटाने तथा किसानों की आय दोगुनी करने में मिलजुलकर कार्य करना होगा तभी हम विश्व गुरु बनने में सफल होंगे। उन्होंने सभी से कहा कि देश को बनाने में सभी को योगदान देना होगा तभी कोई कार्य सार्थक होगा, केवल सरकार तथा अधिकारी के करने से नहीं होगा। उन्होंने देश तथा प्रदेश के 5 ट्रिलियन डॉलर तथा एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था में सभी के योगदान की अपेक्षा की। उन्होंने इतने बड़े आयोजन हेतु जिला प्रशासन को बधाई भी दी। अन्त में उन्होंने सभी पुनः स्वतंत्रता दिवस की बधाईयां देते हुए स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाने को कहा। मुख्य अतिथि द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को सम्मानित भी किया।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम मौर्य, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार, एडीएम प्रशासन, सीएमओ समेत जिला प्रशासन के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5835


सबरंग