इस अवसर पर मुख एवं दंत रोग विशेषज्ञ तथा इंडियन डेंटल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मनोज श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी डॉ. एन.पी. सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
डॉ. एन.पी. सिंह पिछले करीब 30 वर्षों से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह आईएमए के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। चिकित्सा क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए उनके सीएमओ पद पर नियुक्त होने से वाराणसी के चिकित्सकों में खुशी का माहौल है।
चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उम्मीद जताई कि डॉ. एन.पी. सिंह के अनुभव और नेतृत्व में जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य होंगे।