MENU

भाजपा के नवनियुक्त काशी क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह का 11 अगस्त को पहला काशी दौरा



 10/Aug/26

 जगदीशपुर से बाबतपुर तक होगा भव्य स्वाग

उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और काशी क्षेत्र के नवनियुक्त प्रभारी रमेश सिंह मंगलवार, 11 अगस्त को दो दिवसीय प्रवास पर पहली बार वाराणसी पहुंचेंगे। उनके प्रथम काशी आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। लखनऊ से वाराणसी तक उनके स्वागत के लिए विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और मार्ग में होर्डिंग लगाए गए हैं।

भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने बताया कि रमेश सिंह मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे सड़क मार्ग से वाराणसी पहुंचेंगे। लखनऊ से रवाना होकर वे जगदीशपुर, सुल्तानपुर, जौनपुर, मछलीशहर और बाबतपुर होते हुए सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।

सर्किट हाउस में होंगी तीन अहम संगठनात्मक बैठकें

काशी क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह वाराणसी के सर्किट हाउस में मंगलवार को तीन महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकों में शामिल होंगे। इन बैठकों में आगामी कार्यक्रमों और संगठन की तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी।

पहली बैठक दोपहर 1 बजे होगी। इसमें काशी क्षेत्र के सभी 16 संगठनात्मक जिलों के लोकसभा और राज्यसभा सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष, काशी क्षेत्र में रहने वाले प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्र पदाधिकारी, सातों मोर्चों के क्षेत्र अध्यक्ष तथा सभी 16 जिलों के जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी शामिल होंगे।

दूसरी बैठक अपराह्न 3 बजे आयोजित होगी। इसमें वाराणसी महानगर और जिले के सभी पदाधिकारी, सातों मोर्चों के महानगर एवं जिलाध्यक्ष तथा जिले और महानगर के कुल 33 मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रभारी हिस्सा लेंगे।

तीसरी बैठक शाम 5 बजे होगी। इसमें 13 अगस्त को प्रस्तावित तिरंगा यात्रा की तैयारियों और व्यवस्था टोली से जुड़े कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

काशी विश्वनाथ मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन

संगठनात्मक बैठकों के बाद रमेश सिंह शाम 6 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद वे सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन सुबह लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

लखनऊ से वाराणसी तक स्वागत की तैयारी

रमेश सिंह के प्रथम काशी आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ से वाराणसी के बीच कई स्थानों पर स्वागत की तैयारी की है। जगदीशपुर, सुल्तानपुर, जौनपुर, मछलीशहर और बाबतपुर समेत विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भाजपा काशी क्षेत्र के अनुसार, स्वागत के लिए मार्ग के विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं में क्षेत्र प्रभारी के प्रथम आगमन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

1164


सबरंग