स्व. विकास यादव बाबू की स्मृति में त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिंदू युवा वाहिनी महानगर के नेतृत्व में सावन के दूसरे सोमवार को बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं की सेवा हेतु निःशुल्क कांवड़िया सेवा शिविर का वृहद स्तर पर आयोजन किया गया। यह सेवा शिविर पूरे सावन माह तक संचालित किया जाएगा। शिविर में शिवभक्त कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क फलाहार वितरण के साथ-साथ मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया गया है, जहां जरूरतमंद श्रद्धालुओं को चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाओं का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है।
इस अवसर पर श्री अम्बरीश सिंह भोला, वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य एवं हिंदू युवा वाहिनी के निवर्तमान वाराणसी मंडल प्रभारी ने कहा कि भगवान शिव के भक्तों की कांवड़ सेवा सबसे बड़ी सेवाओं में से एक मानी जाती है। श्रद्धालुओं की सेवा और उनकी सुविधाओं का ध्यान रखना हम सभी का सौभाग्य है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रीति गुप्ता ( सत्सागर चौकी प्रभारी जी), हिंदू युवा वाहिनी के महानगर उपाध्यक्ष एवं निवर्तमान रुद्र पांडे, महानगर मीडिया प्रभारी अश्वनी गुप्ता, कार्यक्रम अध्यक्ष दिनेश अग्रहरि सहित हिंदू युवा वाहिनी के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।