MENU

वाराणसी में ट्रॉली पर पहुंचे असहाय मरीज की आयुष मंत्री ने ली सुध, तत्काल इलाज और आर्थिक मदद के दिए निर्देश



 08/Aug/26

पेड़ गिरने से घायल विजय केसरी की मदद के लिए आगे आए आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश

 प्रदेश के आयुष, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने अपने आवास पर ट्रॉली से पहुंचे एक असहाय मरीज की मदद कर संवेदनशीलता का परिचय दिया। मछोदरी निवासी 40 वर्षीय विजय केसरी पेड़ गिरने की घटना में घायल हो गए थे। हादसे में उनकी कमर की हड्डी टूट गई थी और इसके बाद उन्हें पैरालिसिस की समस्या हो गई।

बताया गया कि विजय केसरी के पास रहने के लिए स्थायी घर भी नहीं है और वह सड़क पर जीवन गुजार रहे हैं। इलाज की जरूरत को देखते हुए वह ट्रॉली पर अपने साथी के साथ आयुष मंत्री के आवास पहुंचे थे।

शिव प्रसाद गुप्ता अस्पताल और BHU ट्रॉमा सेंटर से की बात

मरीज की स्थिति की जानकारी मिलते ही डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने तत्काल संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया। उन्होंने शिव प्रसाद गुप्ता अस्पताल और बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के उच्च अधिकारियों से फोन पर बात कर विजय केसरी के तत्काल उपचार के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

इसके साथ ही मंत्री ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय को मरीज का आयुष्मान कार्ड तत्काल बनवाने के निर्देश दिए, ताकि उसे सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के तहत उपचार की सुविधा मिल सके।

मरीज के साथी को आर्थिक सहयोग

आयुष मंत्री ने मरीज के साथ पहुंचे अवधेश केसरी को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। उन्होंने मरीज और उसके साथी को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि किसी भी गरीब और असहाय व्यक्ति को इलाज के अभाव में परेशानी न हो, इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

आयुष्मान कार्ड बनने के बाद मिलेगा उपचार का लाभ

जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी के अनुसार, मंत्री के निर्देश पर मरीज को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च स्तरीय उपचार के लिए रेफर किया गया है। आयुष्मान कार्ड बनने के बाद पात्रता के अनुसार मरीज को योजना के तहत 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल सकती है।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन को ऐसे असहाय लोगों की नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा आयुष विभाग की ओर से मरीज को पुनर्वास और फिजियोथेरेपी में भी सहयोग उपलब्ध कराने की बात कही गई है।

मंत्री की पहल की लोगों ने की सराहना

इस दौरान गौरव राठी, संजय मिश्रा, सौरभ राय, सोम, सौरभ पाठक, करण सिंह, संतोष पटेल (बच्चा), प्रमोद राय और प्रवीण पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

मरीज की स्थिति की जानकारी मिलते ही तत्काल इलाज और सहायता के निर्देश दिए जाने पर उपस्थित लोगों ने आयुष मंत्री की पहल की सराहना की।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5070


सबरंग