सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय, वाराणसी द्वारा रामनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन सभागार में मेगा एमएसएमई ऋण शिविर का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय प्रबंधक श्री अंगद प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में किया गया, जिसका उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को वित्तीय सहायता प्रदान कर क्षेत्र के औद्योगिक विकास को गति देना था।
कार्यक्रम में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, केंद्रीय कार्यालय, मुंबई के महाप्रबंधक अरविंद कुमार जी ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता किया ।
अपने संबोधन में रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने देश की अर्थव्यवस्था में एमएसएमई क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह क्षेत्र रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने उद्यमियों से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा संचालित विभिन्न ऋण एवं वित्तीय योजनाओं का लाभ उठाकर अपने उद्योगों का विस्तार करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान बैंक के महाप्रबंधक अरविंद कुमार द्वारा एमएसएमई क्षेत्र के लिए उपलब्ध विभिन्न ऋण योजनाओं, कार्यशील पूंजी (वर्किंग कैपिटल), टर्म लोन, सरकारी प्रोत्साहन योजनाओं तथा अन्य बैंकिंग सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित उद्यमियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया तथा उन्हें बैंक की ग्राहक-केंद्रित सेवाओं से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर उद्यमियों और व्यापारियों को लगभग साठ करोड़ की राशि के ऋण स्वीकृति पत्र (सैंक्शन लेटर) एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य और बैंक के महाप्रबंधक अरविंद कुमार ने वितरित किए ।
क्षेत्रिय प्रबंधक अंगद ने कहा की यह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की एमएसएमई क्षेत्र के प्रति प्रतिबद्धता तथा स्थानीय उद्योगों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। अभी तो शुरुवात है , आगे जब भी उद्यमियों या व्यापारियों को बैंक से किसी भी तरह से सहयोग की आवशयकता होगी बैंक पूरा सहयोग करेगा ।
कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक , उद्यमी, बैंक के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी तथा रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद उद्यमी राहुल शर्मा ने किया । इस अवसर पर बैंक ने एमएसएमई क्षेत्र के विकास, उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा क्षेत्रीय आर्थिक प्रगति के लिए निरंतर सहयोग देने का संकल्प दोहराया।