MENU

महानगर उद्योग व्यापार समिति की नवगठित टीम का स्नेह मिलन समारोह संपन्न



 04/Aug/26

शिवपुर में हुआ भव्य आयोजन, व्यापारियों की एकजुटता और संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर

मारवाड़ी समाज भवन, शिवपुर में रविवार को महानगर उद्योग व्यापार समिति, वाराणसी की नवगठित कार्यकारिणी का स्नेह मिलन समारोह उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शिवपुर उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक पुरुषोत्तम जालान (मंटू) द्वारा किया गया।

समारोह में समिति के संरक्षक एवं चुनाव अधिकारी आर. के. चौधरी तथा घनश्याम जायसवाल को निष्पक्ष, अनुशासित एवं सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न कराने के लिए सम्मानित करते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महानगर उद्योग व्यापार समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक जायसवाल, महामंत्री रजनीश कनौजिया, कोषाध्यक्ष राहुल मेहता तथा राजेश भाटिया का शिवपुर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष मनोज केशरी, महामंत्री महेश चौरसिया, कोषाध्यक्ष श्रवण पोद्दार, मारवाड़ी समाज भवन के गौरव जालान, आलोक पोद्दार, शरद जालान सहित अन्य पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र एवं पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया और नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर संगठन के संरक्षक आर. के. चौधरी एवं अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की प्रभावी रक्षा के लिए सभी व्यापारिक संगठनों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है और सामूहिक प्रयासों से ही व्यापारियों के हित सुरक्षित किए जा सकते हैं।

समारोह में महानगर उद्योग व्यापार समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ वाराणसी के विभिन्न व्यापार मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों का शिवपुर उद्योग व्यापार समिति की ओर से अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया गया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6827


सबरंग