MENU

एंटी रोमियो टीम की कार्रवाई, दो युवक गिरफ्तार



 04/Aug/26

रामबाबा मंदिर क्षेत्र में महिलाओं से अभद्र टिप्पणी करने पर सिंधोरा पुलिस ने बीएनएस की धारा 296 के तहत दर्ज किया मुकदमा।

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान के तहत थाना सिंधोरा पुलिस ने दो युवकों को महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी (फब्तियां कसने) के आरोप में गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, 03 अगस्त 2026 को थाना सिंधोरा की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम क्षेत्र में नियमित भ्रमण एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान रामबाबा मंदिर क्षेत्र में दो युवक महिलाओं एवं युवतियों पर अभद्र टिप्पणियां करते हुए पाए गए, जिससे वे असहज एवं परेशान हो रही थीं।

पुलिस टीम ने तत्काल दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उनकी पहचान शाहिल पुत्र मुस्तकिन शेख (निवासी हासिमीनगर, नरहर, थाना केराकत, जनपद जौनपुर, उम्र लगभग 22 वर्ष) तथा नाजिम पुत्र नासिम (निवासी बबुआ, जनपद कैमूर, बिहार, उम्र लगभग 26 वर्ष) के रूप में हुई।

इस मामले में थाना सिंधोरा पर मु0अ0सं0 146/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 में अभियोग पंजीकृत कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी

  • शाहिल पुत्र मुस्तकिन शेख, निवासी हासिमीनगर, नरहर, थाना केराकत, जनपद जौनपुर।

  • नाजिम पुत्र नासिम, निवासी बबुआ, जनपद कैमूर, बिहार।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

  • म0उ0नि0 पुनीता सिंह, थाना सिंधोरा

  • म0का0 नेहा मिश्रा, थाना सिंधोरा

  • म0का0 कमोलिका, थाना सिंधोरा

  • का0 धर्मेन्द्र कुमार रजक, थाना सिंधोरा

महिलाओं की सुरक्षा एवं सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए वाराणसी पुलिस द्वारा मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान के अंतर्गत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2861


सबरंग