श्रावण माह के प्रथम सोमवार के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 02.08.2026 को श्री नृपेन्द्र कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन, द्वारा श्री रामेश्वर महादेव मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान श्री वीर सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब तथा श्री सत्यजीत सिंह, थाना प्रभारी जंसा एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा मंदिर परिसर, दर्शन मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, कंट्रोल प्वाइंट, सुरक्षा ड्यूटी, भीड़ प्रबंधन एवं कांवड़ मार्ग की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों के साथ विनम्र एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार करते हुए सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर निरंतर निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा संबंधित विभागों एवं मंदिर प्रबंधन समिति के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा की गई तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं के सुरक्षित एवं सुचारु आवागमन, निर्बाध दर्शन-पूजन तथा सुचारु यातायात संचालन हेतु सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
गोमती ज़ोन पुलिस द्वारा श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने हेतु व्यापक पुलिस प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में दर्शन-पूजन कर सके