MENU

"हर मां और बच्चे को मिलेगी सुरक्षित और सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवा"



 03/Aug/26

आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने राजा बलदेव दास बिड़ला अस्पताल में आधुनिक महिला एवं प्रसूति वार्ड का किया लोकार्पण, कहा - "हर मां और बच्चे को मिलेगी सुरक्षित और सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवा"

प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) *डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु'* ने *राजा बलदेव दास बिड़ला अस्पताल, मछोदरी, में नव निर्मित *आधुनिक महिला एवं प्रसूति वार्ड* का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर मंत्री डॉ. दयालु ने कहा, _"इस नए वार्ड का उद्देश्य माताओं और नवजात शिशुओं को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। हमारी प्राथमिकता हर मां और बच्चे को सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्ग दर्शन और मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। यह नया वार्ड क्षेत्र की महिलाओं के लिए एक बड़ा वरदान साबित होगा।"_ 

*वार्ड की विशेषताएं:*  
मंत्री जी ने बताया कि _"इस वार्ड में उच्च स्तरीय लेबर रूम, आईसीयू और प्रसव पूर्व व पश्चात देखभाल की विशेष व्यवस्था की गई है। 24x7 विशेषज्ञ डॉक्टरों और प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की उपलब्धता रहेगी।"_ 

उन्होंने कहा, _"यह वार्ड आयुष और आधुनिक चिकित्सा का संगम बनेगा। मरीजों को एलोपैथिक उपचार के साथ-साथ प्राकृतिक एवं आयुष पद्धतियों से भी स्वास्थ्य लाभ दिया जाएगा। इससे प्रसव पूर्व और प्रसव पश्चात देखभाल और बेहतर हो सकेगी।"_ 

*अस्पताल की अन्य सुविधाएं*  
कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष *श्री दीपक बजाज* ने बताया कि _"अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत गरीब एवं असहाय, पात्र परिवारों को ₹5,00,000 तक का निःशुल्क इलाज प्रदान किया जाता है। अस्पताल में 8 बेड का डायलिसिस यूनिट है जहां प्रतिमाह 500 डायलिसिस किए जाते हैं।"_ 

उन्होंने आगे बताया, _"अस्पताल में ऑर्थो सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, गायनिक सर्जरी, जनरल लेप्रोस्कॉपी सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है। फेको मशीन द्वारा निःशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाता है। अस्पताल में आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति भी उपलब्ध है।"_

संस्था के सचिव *श्री जगदीश झुंझुनवाला* ने बताया कि _"संस्था का उद्देश्य हर एक व्यक्ति को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा न्यूनतम दर पर प्राप्त हो।"_ 

*कार्यक्रम में उपस्थित रहे:*  
इस मौके पर आर के चौधरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियदर्शनी अग्रवाल, डॉ. अनन्या अग्रवाल, संजीव कुमार शाह, गौरीशंकर नेवर,गौरव राठी,नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. ऋषभ जायसवाल, डॉ. सुशील कुमार जायसवाल, अनिल अग्रवाल, डॉ. सुभाष श्रीवास्तव, डॉ. आर. एन. पाठक, दीनानाथ झुंझुनवाला एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मंत्री जी का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत व अभिनंदन किया।
जनसंपर्क अधिकारी *गौरव राठी* ने बताया कि इस अवसर पर "मंत्री डॉ दयालु ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया तथा सभी वार्ड का निरीक्षण कर मरीजों से कुशलक्षेम पूछा और चिकित्सकों को संवेदनशीलता के साथ सेवा देने के निर्देश दिए।"

“डॉ. अनन्या अग्रवाल ने कहा कि बिड़ला अस्पताल में नए महिला वार्ड का शुभारंभ क्षेत्र की महिलाओं को सुरक्षित, सुलभ और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

डॉ. अनन्या अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में अत्याधुनिक हिस्टेरोस्कोपी एवं लैप्रोस्कोपी सेवाएं भी प्रारंभ की गई हैं। डॉ. अनन्या अग्रवाल द्वारा उपलब्ध कराई जा रही ये सेवाएं पूर्वी उत्तर प्रदेश में अपनी तरह की उन्नत सुविधाओं में शामिल हैं, जिनकी सहायता से गर्भाशय की गांठ, ओवेरियन सिस्ट, एंडोमेट्रियोसिस, असामान्य रक्तस्राव तथा अन्य जटिल स्त्री रोगों का न्यूनतम चीरे के साथ प्रभावी उपचार संभव है। इन तकनीकों में दर्द और रक्तस्राव अपेक्षाकृत कम होता है।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6980


सबरंग