दिनांक 2 अगस्त 2026, रविवार को मारवाड़ी समाज भवन, शिवपुर में महानगर उद्योग व्यापार समिति, वाराणसी की नवगठित कार्यकारिणी का स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
समारोह का आयोजन शिवपुर उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक श्री पुरुषोत्तम जालान मंटू जी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान समिति के संरक्षक एवं चुनाव अधिकारी श्री आर. के. चौधरी जी एवं श्री घनश्याम जायसवाल जी का निष्पक्ष, अनुशासित एवं सर्वमान्य रूप से चुनाव संपन्न कराने के लिए आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
समारोह में महानगर उद्योग व्यापार समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री अशोक जायसवाल, महामंत्री श्री रजनीश कनौजिया, कोषाध्यक्ष श्री राहुल मेहता एवं श्री राजेश भाटिया का शिवपुर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष श्री मनोज केशरी, महामंत्री श्री महेश चौरसिया, कोषाध्यक्ष श्री श्रवण पोद्दार, मारवाड़ी समाज भवन के श्री गौरव जालान, श्री आलोक पोद्दार, श्री शरद जालान सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा अंगवस्त्रम एवं पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया तथा नए कार्यकाल के लिए अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
संगठन के संरक्षक आर के चौधरी एवं अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने कहा कि व्यापारिक समस्याओं समाधान एवं उनके हितों की रक्षा के लिए सभी संगठन को एकजुट होकर कार्य करना होगा । संगठन की मजबूती ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है ।
इस अवसर पर महानगर उद्योग व्यापार समिति के श्री अनुज डिडवानिया, गोकुल शर्मा, अंजनी मिश्रा, सोमनाथ विश्वकर्मा, पंकज अग्रवाल, संजय सिंह, अजय गुप्ता, रामभजन अग्रहरि, कौशल तिवारी, अशोक कसेरा, सुरेश तुलस्यान, संजय जायसवाल, नारायण केशरी, अभिषेक अग्रहरि, समीर नन्दन गुप्ता, शैलेश मिश्रा, राजन जायसवाल, कृष्ण शरण दास अग्रवाल, सुजीत गुप्ता, गौरव जायसवाल, सत्य प्रकाश सर्राफ, गणेश मिश्रा, धर्मेंद्र पांडेय, सत्यप्रकाश राय, विशाल कपूर, राजेंद्र गुप्ता, शिवम जायसवाल, जगरनाथ अग्रहरि, अंकित रस्तोगी, शशिकांत सहित संगठन से संबद्ध वाराणसी के विभिन्न व्यापार मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी आगंतुकों का शिवपुर उद्योग व्यापार समिति के पदाधिकारियों द्वारा अंगवस्त्रम पहनाकर स्वागत किया गया।
सादर आभार