वाराणसी कटारी गांव के युवा अभिनेता निखिल कुमार का चयन भारतेंदु नाट्य अकादमी में हुआ है। जो देश की प्रतिष्ठित नाट्य संस्थाओं में गिनी जाती है।
यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
निखिल लंबे समय से कटारी गांव की अति प्राचीन रामलीला में कभी रावण तो कभी दशरथ की भुमिका में नज़र आते रहें हैं तथा रंगमंच एवं अभिनय के क्षेत्र में भी अनेकों शहरों के नाट्य महोत्सव में सक्रिय रहे हैं। अभिनय की कला को ग्रामीण एन.जी.ओ(स्कोप आफ होप फाउंडेशन) के बच्चों को भी प्रशिक्षण देते रहे हैं
तथा लंबे समय से देवेंद्र राज अंकुर(nsd) , रामजी बाली (nsd),अरुण मलिक (nsd) ,रंग निर्देशन संजय उपाध्याय, अर्पित शिढोरे , सुदेश शर्मा(nczcc), , डा•अष्टभुजा मिश्रा, स्मृति मिश्रा(nsd), डा•वी एन मिश्रा(BHU) ,आशीष द्विवेदी (बलिया) ,संतोष कुमार(कौशाम्बी),
पावरग्रिड,बी एल डब्लू जैसे अनेकों संस्था और हस्तियों के साथ काम कर चुके हैं तथा वेब सीरीज और सीरियल में भी नजर आते रहे है।
उनके चयन पर क्षेत्र के लोग, मित्र एवं शुभचिंतकों ने बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।