MENU

उत्तर प्रदेश रेरा द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम



 31/Jul/26

उत्तर प्रदेश भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (उ.प्र. रेरा) द्वारा रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं उपभोक्ता जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 31 जुलाई 2026 को अपराह्न 3:30 बजे मंडल स्तरीय "संवाद (Samwaad on Real Estate Awareness)" कार्यक्रम का आयोजन सर्किट हाऊस मीटिंग हॉल सभागार, वाराणसी में किया जाएगा।

कार्यक्रम में मण्डलायुक्त, वाराणसी मण्डल मुख्य अतिथि के रूप में तथा जिलाधिकारी, वाराणसी विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश रेरा के माननीय अध्यक्ष द्वारा उद्घाटन संबोधन दिया जाएगा, जबकि रेरा के प्रधान सलाहकार द्वारा रियल एस्टेट क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों, उपभोक्ताओं एवं प्रमोटरों के अधिकार एवं दायित्व, परियोजनाओं के पंजीकरण, शिकायत निवारण प्रणाली तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत प्रस्तुति दी जाएगी। इसके उपरांत प्रश्नोत्तर सत्र का भी आयोजन होगा, जिससे प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया जा सके।

इस अवसर पर वाराणसी विकास प्राधिकरण, जनपद प्रशासन, रियल एस्टेट प्रमोटर्स, बिल्डर्स, आर्किटेक्ट्स, अभियंता तथा रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े विभिन्न हितधारक एवं आमजन सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य रियल एस्टेट क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाना, उपभोक्ताओं के हितों का संरक्षण करना तथा रेरा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है।

वाराणसी विकास प्राधिकरण सभी संबंधित हितधारकों से कार्यक्रम में अधिकाधिक सहभागिता कर रेरा के प्रावधानों की जानकारी प्राप्त करने तथा पारदर्शी एवं उत्तरदायी रियल एस्टेट व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सहयोग करने की अपील करता है।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2575


सबरंग