Severity: Warning
Message: fopen(/var/cpanel/php/sessions/ea-php80/ci_session0a881e17057181028e20e351d3f8f2af5fb00165): Failed to open stream: No space left on device
Filename: drivers/Session_files_driver.php
Line Number: 177
Backtrace:
File: /home/theyatra/public_html/clowntimes.co.in/index.php
Line: 315
Function: require_once
Severity: Warning
Message: session_start(): Failed to read session data: user (path: /var/cpanel/php/sessions/ea-php80)
Filename: Session/Session.php
Line Number: 137
Backtrace:
File: /home/theyatra/public_html/clowntimes.co.in/index.php
Line: 315
Function: require_once
वाराणसी। 'काशी सांसद प्रतियोगिता-2026' के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर गुरुवार को सर्किट हाउस में महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रतियोगिताओं के आयोजन की रूपरेखा, विभिन्न चरणों की तिथियों, प्रशासनिक तैयारियों तथा संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही खेल, कला, संस्कृति, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी प्रतियोगिताओं को अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाने के लिए रणनीति तय की गई।
बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि काशी की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर का मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस वर्ष प्रतियोगिताओं का दायरा और विस्तृत किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में मिली अभूतपूर्व सफलता और बढ़ती जनभागीदारी को देखते हुए इस बार प्रतियोगिताओं को अधिक सुव्यवस्थित एवं समावेशी स्वरूप में आयोजित किया जाएगा।
महापौर अशोक तिवारी ने नगर निगम की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि विगत वर्षों की तरह इस बार भी आयोजन को सफल बनाने में नगर निगम सक्रिय भूमिका निभाएगा। गुजरात के पूर्व विधायक जगदीश पटेल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल ने भी प्रतियोगिताओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने आगामी सभी प्रतियोगिताओं की चरणबद्ध कार्ययोजना, आयोजन तिथियों और प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी दी। वहीं मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह को कार्यक्रमों का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
बैठक में बताया गया कि स्केचिंग, पेंटिंग एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 14 अगस्त निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता का ऑनलाइन चरण 3 से 14 अगस्त तक चलेगा, जबकि चयनित प्रतिभागियों का ऑफलाइन फाइनल 19 एवं 20 अगस्त को सिगरा स्टेडियम में आयोजित होगा। अब तक हजारों प्रतिभागी अपना पंजीकरण करा चुके हैं।
काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता (क्विज) के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 24 अगस्त रखी गई है। इसका आयोजन 25 अगस्त से 3 सितंबर तक होगा, जबकि फाइनल मुकाबले 2 एवं 3 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे। बोर्ड परीक्षाओं और विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बार प्रतियोगिताओं का आयोजन जनवरी के बजाय अगस्त-सितंबर में कराने का निर्णय लिया गया है।
बैठक में यह भी बताया गया कि काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव 14 से 24 सितंबर तक आयोजित होगा। इसमें नृत्य, नाट्य, वादन और गायन के साथ इस वर्ष पहली बार 'भजन' को गायन प्रतियोगिता की विशेष श्रेणी के रूप में शामिल किया गया है। महोत्सव का फाइनल कमिश्नरी ऑडिटोरियम सहित प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित किया जाएगा।
खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 24 अक्टूबर तक किया जाएगा। इस वर्ष 32 खेलों, पांच आयु वर्गों तथा 400 से अधिक स्थानों पर प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जिनमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है।
इसके अलावा बाल कवि सम्मेलन का आयोजन 2 से 18 नवंबर तक तथा पहली बार विद्यालय एवं जिला स्तर पर युवा संसद का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें छात्र संसदीय कार्यवाही, शून्यकाल और समसामयिक राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे।
रोजगार के क्षेत्र में युवाओं को अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 4 एवं 5 दिसंबर को काशी सांसद रोजगार पंजीकरण एवं रोजगार मेले का आयोजन प्रस्तावित है। इसके माध्यम से हजारों युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
इस वर्ष प्रतियोगिता का सबसे बड़ा आकर्षण 'काशी सांसद संस्कृत प्रतियोगिता' होगी। इसके अंतर्गत शास्त्रार्थ, वाक्यार्थ सभा, संस्कृत बाल एवं युवा कवि सम्मेलन, संस्कृत आशुभाषण, श्लोक एवं मंत्रोच्चारण तथा भगवद्गीता, रामचरितमानस और संस्कृत व्याकरण पर आधारित ज्ञान-प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में आयोजनों के सफल संचालन एवं व्यापक जनसंपर्क के लिए भाजपा द्वारा विभिन्न स्तरों पर संयोजकों एवं सह-संयोजकों की जिम्मेदारियां भी तय की गईं। महानगर एवं जिला स्तर के साथ विभिन्न जोन और ब्लॉकों के लिए पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए।
समन्वय बैठक में चंद्रशेखर उपाध्याय, प्रमील पांडेय, अवधेश राय सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में आयोजन समिति ने काशीवासियों, शिक्षण संस्थानों, विद्यार्थियों एवं युवाओं से प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।