MENU

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री काशी विश्वनाथ व कालभैरव मंदिर में किया दर्शन-पूजन, रविदास घाट पर दीपोत्सव का किया शुभारंभ



 30/Jul/26

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने वाराणसी प्रवास के दौरान श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री नगवां स्थित रविदास पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने संत रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रविदास घाट पर आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

'गुरु रविदास महाराज समरसता दीप अभियान' के अंतर्गत गंगा तट स्थित रविदास घाट पर बड़ी संख्या में दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने दीपोत्सव में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के माध्यम से संत रविदास जी के समरसता, समानता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6038


सबरंग