MENU

वाराणसी पुलिस के आरक्षी कुमार गौरव ने दूसरी बार किया रक्तदान, कैंसर मरीज की मदद कर पेश की मानवता की मिसाल



 28/Jul/26


वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी के गोमती जोन कार्यालय में कार्यरत आरक्षी कुमार गौरव ने मानवता और सेवा-भाव का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए दूसरी बार स्वेच्छा से रक्तदान किया। भारत रक्त सेवा मंच पुलिस परिवार व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचना मिली थी कि टाटा कैंसर हॉस्पिटल में भर्ती कैंसर पीड़ित मरीज हामिद को तत्काल 10 यूनिट रक्त की आवश्यकता है।
सूचना मिलते ही आरक्षी कुमार गौरव ने बिना देर किए स्वेच्छा से रक्तदान किया। उनके समय पर किए गए रक्तदान से मरीज के उपचार में महत्वपूर्ण सहयोग मिला और जरूरतमंद परिवार को राहत मिली। यह उनका दूसरा रक्तदान है, जिसने समाज में रक्तदान के प्रति सकारात्मक संदेश दिया है।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

1840


सबरंग