भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने तैयारियों की समीक्षा की
संत शिरोमणी गुरु रविदास जी 650वीं जयंती पर उनके जन्मस्थली सीर गोवर्धन में 28 व 29 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्दश दिए। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि 28 जुलाई को माटी पूजन व कलश पूजन के समय पुरा वातावरण भक्तिमय लगे। कलश यात्रा के दौरान पुष्प वर्षा करे। कलश यात्रा मार्ग को केले के खम्भे एवं आम के पत्ते के तोरण लगाने से पुरा वातावरण धार्मिक उत्सव जैसा दिखाई देगा
उन्होंने कहा कि 29 जुलाई को जनसभा के दौरान पुरी व्यवस्था अनुशासित व व्यवस्थित लगे। इसकी चिंता हम सबको करना है। कहा कि जनसभा जितनी अच्छी होगी कार्यक्रम की सफलता इसपर निश्चित होगी कहा कि पुरे देश भर से लोग यहां आने वाले हैं। कार्यक्रम जितना अनुशासित होगा उसकी चर्चा देशभर में होगी। कहा कि जिसे जो दायित्व मिला है वो समय से पुर्व अपने निश्चित स्थान पर पहुंचे और अपने दायित्व का निर्वहन करें। भाजपा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल ने व्यवस्था में लगे पदाधिकारियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आप सभी अनुभवी एवं जिम्मेदार कार्यकर्ता हैं। और आप सभी को ऐसे बड़े कार्यक्रमों का अभ्यास है। अध्यक्षता क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने की। संचालन जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल ने व धन्यवाद पुर्व प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंम्बक त्रिपाठी ने किया।
बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, प्रदेश मंत्री अनिल यादव, पुर्व प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयम्बक त्रिपाठी, विधायक व पुर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक टी.राम, जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, अमरनाथ यादव, सुरेंद्र नारायण सिंह ओढ़े, राकेश शर्मा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, विद्यासागर राय, सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, जगदीश त्रिपाठी, सुरेंद्र पटेल, अनिल यादव, उत्तम ओझा,अमित राय,संदीप सिंह मिंटू, नंद जी पांडेय, विनय मोर्या, एडवोकेट अशोक जाटव, विनय मोर्या, संदीप केशरी, रजत जायसवाल, अमन सोनकर, पीयूष वर्धन, सुनीता सिंह, कुसुम पटेल, विनिता सिंह,सहित व्यवस्था में लगे सभी प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।