रोटरी बनारस ने डॉक्टर्स एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का किया सम्मान
रोटरी क्लब बनारस ने अपने नए सत्र का प्रारंभ लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर में पूजा अर्चना के साथ किया,इसी के साथ रोटरी क्लब बनारस द्वारा डॉक्टर्स एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस के अवसर पर एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन रामकटोरा स्थित अन्नपूर्णा रेस्तरां में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को उनके उत्कृष्ट सामाजिक, व्यावसायिक एवं मानवीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन राजीव कुमार ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि चिकित्सक मानव जीवन की रक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से समाज को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं, जबकि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स वित्तीय पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं आर्थिक विकास को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने दोनों ही व्यवसायों से जुड़े सभी सम्मानित जनों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके सेवा भाव एवं समर्पण की सराहना की।
इस अवसर पर सम्मानित चिकित्सकों में डॉ. शशि कांत दीक्षित, डॉ.कुसुम चंद्रा , डॉ.वी के भार्गव, डॉ.एम के गुप्ता, डॉ. एस के सिंह, डॉ.बी के शुक्ला सहितअनेक चिकित्सक उपस्थित रहे। वहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स में सीए नितिन अग्रवाल एवं सीए संतोष कश्यप उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रोटरी के ए जी पुनीत कपूर की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सभा में उपस्थित प्रमुख सदस्यों में रो नीरज अग्रवाल,यश जायसवाल,जितेंद्र तिवारी,मुकेश पाठक,अनिकेश गुप्ता,धनंजय सिंह,मुदित अग्रवाल,आशीष केशरी,सतेंद्र सिंह ,हर्ष नारायण सिंह,जय प्रकाश,विवेक जायसवाल ,आशुतोष सिंह,जीतू मिश्रा,राघवेंद्र वेताल,विपुल श्रीवास्तव,एवं उमा केजरीवाल सहित कई रोटेरियन सदस्य शामिल रहे।
कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी संचालन रोटेरियन आलोक पारिख ने किया। अंत में क्लब के सेक्रेटरी रोटेरियन कपिल सलूजा ने आगामी कार्यक्रमों की घोषणा करते हुए सभी सम्मानित अतिथियों, चिकित्सकों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा एवं जनहितकारी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता का आग्रह किया।
यह आयोजन सौहार्द, सेवा एवं सम्मान की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण रहा तथा उपस्थित सभी अतिथियों ने इसे अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक बताया।