MENU

चेतगंज पुलिस ने चोरी के मामले का किया खुलासा



 27/Jul/26

चोरी की सात लोहे की प्लेटों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के काशी जोन अंतर्गत थाना चेतगंज पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए चोरी के सामान के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज एवं प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार 26 जून 2026 को एक दुकानदार ने अपनी दुकान से अज्ञात व्यक्ति द्वारा लोहे के टुकड़े चोरी किए जाने की शिकायत थाना चेतगंज में दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक सत्येन्द्र कुमार यादव द्वारा की जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने साक्ष्य संकलित करते हुए आरोपी की पहचान की और 27 जुलाई 2026 को उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सैफ अली पुत्र यूनुस अहमद, निवासी पोखरा मोहल्ला, खगरिया, थाना औराई, जनपद भदोही, स्थायी पता ग्राम बेलवइयां, थाना अकबरपुर, उम्र लगभग 20 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई लोहे की सात प्लेटें बरामद की हैं। गिरफ्तारी थाना चेतगंज परिसर, कमिश्नरेट वाराणसी से की गई। मामले में संबंधित धाराओं के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई को सफल बनाने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक सत्येन्द्र कुमार यादव तथा कांस्टेबल भीम कुमार शामिल रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6503


सबरंग