MENU

प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम में युवा शक्ति



 26/Jul/26

आत्मनिर्भर भारत और जल संरक्षण पर जोर, कार्यकर्ताओं ने सुना प्रसारण

26 जुलाई। संसदीय जनसंपर्क कार्यालय, 77 संसदीय क्षेत्र, वाराणसी में कार्यालय प्रभारी शिवशरण पाठक के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 136वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में युवा शक्ति, खेल, रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता और जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि भारत के युवा हर क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए उन्होंने इसे देश की बेटियों के आत्मविश्वास, समर्पण और प्रतिभा का प्रतीक बताया।

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आधुनिक रक्षा उपकरणों के निर्माण और निर्यात में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि देश वैश्विक रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

जल संरक्षण के विषय पर प्रधानमंत्री ने 'कैच द रेन' अभियान का उल्लेख करते हुए वर्षा जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गांवों और शहरों में जनभागीदारी बढ़ रही है और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सभी नागरिकों की सक्रिय भूमिका आवश्यक है।

कार्यक्रम के समापन पर पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री एवं पूर्व प्रचारक जय प्रकाश चतुर्वेदी के निधन पर उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर पूर्व एमएलसी डॉ. वीणा पांडेय, निर्मला पटेल, डॉ. नंदकिशोर पांडेय, अजय प्रताप सिंह, जगन्नाथ ओझा, हरदत्त शुक्ला, पार्षद रविंद्र सिंह, विनीत सिंह, रमाशंकर पटेल, सुमित मिश्रा, विजय सेठ, अरविंद चौधरी, अमित त्रिगुण, पूनम जायसवाल, सोनी शर्मा, बबीता चौरसिया, रितिक मिश्रा, गौरव पांडेय, कपिल त्रिपाठी, जयप्रकाश सिंह, लाल बाबू, विशाल केशरी, शशि सोनकर तथा कार्यक्रम संयोजक पवन शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2595


सबरंग