भू देवश्री चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में शनिवार को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के तहत शिवपुर स्थित अन्नपूर्णा गुरुकुल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों एवं ट्रस्ट पदाधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी की पूर्व कोषाध्यक्ष एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की पूर्व संयोजिका श्रीमती रचना अग्रवाल रहीं, जबकि डॉ. मृदुला सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। दोनों अतिथियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भू देवश्री चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्षा देवश्री ने की।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध भविष्य का आधार भी हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण और संवर्धन का भी संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर ट्रस्ट के वरिष्ठ समाजसेवी कांत पांडेय, अर्चना पांडे, मीनू ग्रोवर, डॉ. मृदुला सिंह, सारिका दुबे, विवेक शंकर, दीपाली अग्रवाल, प्रियम्वदा मिश्रा, सुमित मिश्रा, विजय, झरना मुखर्जी, पंकज पाठक, विकास शुक्ला, राहुल गुप्ता, नमिता भट्टाचार्या, अमरावती एवं अभिनव पटेल सहित अन्नपूर्णा गुरुकुल के प्रिंसिपल अशुतोष मिश्रा तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकरपुरी महाराज का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।