MENU

गेस्ट हाउस में कथित देह व्यापार मामले के आरोपित संचालक सागर सेठ को जमानत, वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज यादव ने रखा पक्ष



 25/Jul/26

 

 सिगरा थाना क्षेत्र के लोहा मंडी स्थित एक पेइंग गेस्ट हाउस में कथित देह व्यापार का अड्डा संचालित करने के मामले में गिरफ्तार आरोपित संचालक को अदालत से बड़ी राहत मिल गई है। अपर जिला जज (अष्टम) की अदालत ने भुल्लनपुर, मंडुआडीह निवासी आरोपित सागर सेठ को ₹50-50 हजार की दो जमानतें एवं बंधपत्र प्रस्तुत करने पर रिहा करने का आदेश दिया। अदालत में बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज यादव एवं अधिवक्ता नरेश यादव ने आरोपी का पक्ष रखा। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने जमानत याचिका स्वीकार कर ली।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को सिगरा थाना प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिगरा क्षेत्र के लोहा मंडी स्थित एक पेइंग गेस्ट हाउस में अवैध देह व्यापार का कारोबार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राहक बनकर गेस्ट हाउस में प्रवेश किया। पुष्टि होने के बाद पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कथित रूप से देह व्यापार में शामिल चार युवक, पांच युवतियों तथा गेस्ट हाउस संचालकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि अंधरापुल निवासी राहुल प्रजापति ने लगभग एक वर्ष पूर्व सारंग जायसवाल से उक्त पेइंग गेस्ट हाउस ₹75 हजार प्रतिमाह किराये पर लिया था। पुलिस के अनुसार, राहुल प्रजापति का साझेदार सागर सेठ लड़कियों की व्यवस्था करता था। गेस्ट हाउस संचालक प्रति ग्राहक ₹5 हजार से ₹10 हजार तक लेकर रैपिडो के माध्यम से युवतियों को होटल सहित अन्य स्थानों पर भेजते थे।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार की गई युवतियों में चार पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। मौके से ₹9 हजार नकद, नशीले पदार्थ तथा 12 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए थे। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था।

इसी मामले में दाखिल जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए अपर जिला जज (अष्टम) की अदालत ने बचाव पक्ष की दलीलों पर विचार करने के बाद आरोपित सागर सेठ को ₹50-50 हजार की दो जमानतें एवं बंधपत्र प्रस्तुत करने की शर्त पर जमानत प्रदान कर दी।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5433


सबरंग