वाराणसी। मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 में महमूरगंज स्थित कैटजी (cat jee) कोचिंग संस्थान के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान के कुल 25 विद्यार्थियों ने जनरल कैटेगरी में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 30,000 के भीतर स्थान प्राप्त किया है।
संस्थान के अनुसार, एहतेशाम परवेज़ खान ने ऑल इंडिया रैंक 4317 हासिल कर संस्थान में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा लक्की वर्मा (7126), आदित्य कुमार (7392), वंदना कुमारी (7736), ऋषभ मोर्च (8630), नयन कुमार (10602), मोहम्मद आसिफ (10853), श्रेया साहू (13354), रजनीकांत कुमार (14077), आयुषतोष विश्वकर्मा (14714), श्रेयांश पटेल (15090), सौम्या कुमार (15358), संदीप पटेल (16010), आयुषी कुमारी (16368), सौम्या जायसवाल (17844), शिखा यादव (18626), अनुराग यादव (20659), इमरोज मुजम्मिल (21308), सात्विक तलरेजा (21580), सौरभ सिंह (22603), अभय प्रताप सिंह (24008), ओम प्रकाश कुमार (28410), आस्था सिंह (29353) और अन्वेषा गुप्ता (29803) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
संस्थान ने छात्रों की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित टेस्ट प्रैक्टिस का यह परिणाम है। पिछले वर्ष शुरू की गई "स्पीड नीट टेस्ट सीरीज" से जुड़े विद्यार्थियों ने भी परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
कैटजी ने बताया कि टारगेट NEET बैच में प्रवेश के लिए 12वीं बोर्ड के प्रतिशत, NEET अंक और ऑल इंडिया रैंक के आधार पर फीस में विशेष छूट का प्रावधान किया गया है। साथ ही टारगेट JEE बैच और टारगेट NEET का नया बैच 22 जुलाई से प्रारंभ होगा।